बारिश के कारण प्रियंका के ‘क्वांटिको’ की शूटिंग बाधित

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकन टेलीविजन शो ‘क्वांटिको’ की शूटिंग बारिश की वजह से थोड़े समय के लिए रोकनी पड़ी है। इसमें भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा प्रमुख भूमिका में हैं।

प्रियंका ने बरसात के साथ खिड़की की तस्वीर साझा करते हुए लिखा,”बारिश ने शूटिंग में रोक लगाई। लेकिन धूप आ गई है, हम ‘क्वांटिको’ के सेट पर जाने के लिए तैयार हैं।”

प्रियंका आगामी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘बेवॉच’ में ड्वेन जॉनसन और जेक एफ्रॉन जैसे कलाकारों के साथ दिखाई देंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493