शेयर बाजार में 106 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 105.61 अंकों की गिरावट के साथ 27,836.50 पर और निफ्टी 23.60 अंकों की कमजोरी के साथ 8,541.40 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 24.03 अंकों की बढ़त के साथ 27,966.14 पर खुला जबकि 105.61 अंकों की गिरावट के साथ 27,836.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,048.70 के उच्चतम जबकि 27,735.87 के निचले स्तरों को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.45 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 8,565.45 पर खुला जबकि 23.60 अंकों की बढ़त के साथ 8,541.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,594.80 के ऊपरी और 8,510.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। मिडकैप 10.43 अंकों की मजबूती के साथ 12,125.21 पर और स्मॉलकैप 88.88 अंकों की गिरावट के साथ 11,979.69 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 13 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार में 2.34 फीसदी, वाहन में 0.96 फीसदी, वित्त में 0.63 फीसदी, धातु में 0.60 फीसदी और पूंजीगत वस्तुओं में 0.45 फीसदी की सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के सिर्फ छह सेक्टरों में गिरावट रही, जिनमें सूचना प्रौद्योगिकी में 5.35 फीसदी, प्रौद्योगिकी में 3.94 फीसदी, उपयोगिता में 0.88 फीसदी और बिजली में 0.83 और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में 0.40 फीसदी की गिरावट रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493