जूनियर गोल्फ : करण प्रताप और तनिरिका बने विजेता

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। ऊषा दिल्ली गोल्फ कोर्स (डीजीसी) जूनियर गोल्फ चैम्पियनशिप में श्रेणी-ए में बालक वर्ग में करण प्रताप सिंह ने खिताब अपने नाम किया। बालिकाओं की श्रेणी-ए में तनिरिका सिंह ने जीत हासिल की।

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। ऊषा दिल्ली गोल्फ कोर्स (डीजीसी) जूनियर गोल्फ चैम्पियनशिप में श्रेणी-ए में बालक वर्ग में करण प्रताप सिंह ने खिताब अपने नाम किया। बालिकाओं की श्रेणी-ए में तनिरिका सिंह ने जीत हासिल की।

करण ने चारों दिन शानदार गोल्फ खेलते हुए खिताब जीतने में सफलता हासिल की। अंतिम दिन शुक्रवार को उन्होंने 2 अंडर 70 का स्कोर किया। उनका ओवर ऑल स्कोर 289 रहा।

इस श्रेणी में दूसरे स्थान पर सुनहित विश्नोई रहे। उनका ओवर ऑल स्कोर 299 रहा। चौथे दौर में उन्होंने 75 का स्कोर किया था। ओवर स्कोर 300 से साथ दक्ष शौकीन तीसरे स्थान पर रहे।

बालकों की श्रेणी-बी में हर्षजीत ने अपनी बढ़त बनाए रखते हुए जीत हासिल की। अंतिम दौर में 72 के स्कोर के साथ उनका ओवरऑल स्कोर 296 रहा। इस स्कोर के साथ वह श्रेणी ए और बी को मिलाकर दूसरे स्थान पर रहे।

दूसरे स्थान पर राघव चुग और तीसरे स्थान पर आर्यमन महंत रहे। दोनों का ओवर ऑल स्कोर क्रमश: 307 और 316 रहा।

बालिकाओं की श्रेणी-ए में तनिरिका ओवर ऑल स्कोर 252 के साथ पहले स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर जपनीत कौर और तीसरे स्थान पर जसमन कौर रहीं। बालिकाओं की श्रेणी-बी में हिमाद्री सिंह ओवर ऑल 252 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहीं।

बालकों की श्रेणी-सी में वेंदात सिरोही ने बाजी मारी। वहीं, बालिकाओं की श्रेणी-सी में हिताशी बख्शी ने खिताब अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493