मां के आशीर्वाद से पूरा करूंगी पिता का मिशन : अनुप्रिया

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों पर पैसे खर्च कर रहा है, हमें इससे सतर्क रहने की जरूरत है।

अनुप्रिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल की तर्ज पर भारत को अखंड बनाने की कोशिश में लगे हैं। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में एनडीए की सरकार बनवाएं, इसके लिए अभी से कार्यकर्ता लग जाएं।

केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार बनारस पहुंची अनुप्रिया पटेल का बाबतपुर एयरपोर्ट से पटेल स्मृति भवन तक जगह-जगह स्वागत हुआ। यहां कार्यकर्ताओं के बीच अनुप्रिया ने बहुत ही भावुक भाषण किया।

उन्होंने कहा, “कोई भी मां अपनी बेटी से कैसे नाराज हो सकती है। कुछ दिन की नाराजगी है, दूर हो जाएगी। मैं मां के आशीर्वाद से पिता सोनेलाल पटेल का मिशन पूरा करूंगी।”

अपना दल के दो फाड़ होने और अनुप्रिया के मंत्री बनने के बाद से ही मां कृष्णा पटेल नाराज चल रही हैं।

अनुप्रिया ने कहा, “पटेल संस्था एक मंदिर है। मैं यहां मत्था टेकने आई हूं। यहीं से मेरे पिता ने अपना दल की स्थापना की थी, यहां की दीवारों में मेरी रूह बसती है। आप भी यहां से कुछ प्रेरणा लेकर जाएं।”

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि वह विभागीय योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी कोशिश करेंगी।

कार्यक्रम के बाद अनुप्रिया जब मिर्जापुर के लिए रवाना हुईं तो उन्होंने मलदहिया स्थित सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493