पटना, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह बादल छाए हुए हैं। शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ए. के. सेन के मुताबिक, मानसून फिर से राज्य में पहुंच चुका है, जो तीन से चार दिन तक सक्रिय रहेगा। आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
पटना में शनिवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
राज्य के अन्य शहरों में गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 35.2 डिग्री और गया का 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath