लखनऊ,16 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन आद्र्रता का स्तर बढ़ने की वजह से उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने के आसार जताए हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे। धूप व गर्मी से राहत मिलेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी तक दर्ज किए जाने की संभावना है।
राजधानी लखनऊ का शनिवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 23.1 डिग्री, गोरखपुर का 22.1 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री व झांसी का 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath