नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। तुर्की में शुक्रवार रात हुई तख्तापलट की कोशिशों के मद्देनजर भारत ने शनिवार को कहा कि वह देश के हालात पर नजर बनाए हुए है।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भारत सभी पक्षों से लोकतंत्र का समर्थन करने, जनमत का सम्मान करने और रक्तपात से दूर रहने का आह्वान करता है।”
तुर्की में तख्तापलट की कोशिशों और इसे कुचलने की कार्रवाई के दौरान अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।
हालांकि अंकारा और इस्तांबुल में स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है, पर तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एरदोगन ने फेसटाइम के जरिये अपने संबोधन में दावा किया कि तख्तापलट की कोशिशों को विफल कर दिया गया है और वह अब भी राष्ट्रपति हैं। उन्होंने तख्तापलट के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
dharmpath.com dharmpath