लॉस एंजेलिस, 16 जुलाई (आईएएनएस)। वितरण कंपनी लायंसगेट ने ‘सॉ’ रीबूट 27 अक्टूबर, 2017 को रिलीज किए जाने की घोषणा की है।
वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, माइकल और पीटर स्पीरिग द्वारा सह-निर्देशित फिल्म का नाम तय नहीं है। उन्होंने इससे पहले 2010 की थ्रिलर फिल्म ‘डेब्रेकर्स’ का निर्देशन किया था।
फिल्म किरदारों सहित अन्य विवरणों का अभी खुलासा नहीं किया गया है। मार्क बर्ग और ओरेन कुल्स फिल्म निर्माता है।
लायंसगेट ने रयान रेनॉल्ड्स अभिनीत एक्शन कॉमेडी ‘हिटमैन्स बॉडीगार्ड’ की रिलीज की तिथि भी निर्धारित कर दी है। यह फिल्म 18 अगस्त, 2017 को रिलीज होगी।
पैट्रिक ह्यूजेस द्वारा निर्देशित फिल्म दुनिया के शीर्ष सुरक्षा एजेंट (रेनॉल्ड्स) के इर्द-गिर्द घूमती है।
dharmpath.com dharmpath