अक्षय खन्ना ‘ढिशूम’ की खासियत : वरुण

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ में जॉन अब्राहम और अक्षय खन्ना के साथ दिखाई देंगे। उन्होंने कहा है कि अक्षय फिल्म की खासियत हैं।

रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म में अक्षय नकारात्मक भूमिका में दिखाई देंगे।

वरुण ने कहा, “हालांकि, मैंने उनके साथ फिल्म के कई दृश्य किए हैं। लेकिन मुझे लगता है कि अक्षय खन्ना ‘ढिशूम’ की खासियत हैं। उनके किरदार पर प्रकाश डाला जाना चाहिए।”

फिल्म में जॉन और वरुण पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखाई देंगे। इसमें जैकलिन फर्नाडीज भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

फिल्म ‘ढिशूम’ 29 जुलाई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493