छत्तीसगढ़ में 4 नक्सली मुठभेड़ में ढेर

बस्तर के आईजी एस.आर.पी. कल्लूरी एवं बीजापुर के एसपी के.एल. ध्रुव ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत आवापल्ली थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट एवं कोबरा कमांडर अशोक कुमार के नेतृत्व में डीएफ, डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ एवं एसटीएफ के संयुक्त बल को 14 जुलाई को गश्त के लिए रवाना किया गया था।

शनिवार सुबह तेलंगाना के सीमावर्ती इलाके पामेड़ थाना क्षेत्र के तुमरेल जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस बल ने भी गोलियां दागीं। लगभग दो घंटे चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग गए।

अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की तलाशी के दौरान चार वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। मौके से भरमार बंदूक, पाइप बम, बम बनाने के उपकरण, नक्सली बैनर-पोस्टर तथा भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493