अरुणाचल से स्पष्ट है स्थिरता सिर्फ कांग्रेस दे सकती है : सुरजेवाला

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम का शनिवार को स्वागत किया, जहां पार्टी के सभी बागी विधायक पार्टी के साथ आ गए हैं। कांग्रेस ने कहा है कि इससे साबित होता है कि सिर्फ यही पार्टी पूवरेत्तर में स्थिर प्रशासन दे सकती है।

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम का शनिवार को स्वागत किया, जहां पार्टी के सभी बागी विधायक पार्टी के साथ आ गए हैं। कांग्रेस ने कहा है कि इससे साबित होता है कि सिर्फ यही पार्टी पूवरेत्तर में स्थिर प्रशासन दे सकती है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा, “अब यह साबित हो चुका है कि सिर्फ कांग्रेस ही पूर्वोत्तर में स्थिर प्रशासन दे सकती है।”

उन्होंने यह भी कहा कि पहले उत्तराखंड पर और अब अरुणाचल प्रदेश पर आए सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट फैसलों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बड़ा सबक लेना चाहिए, जो राज्यों में विपक्षी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारों को अस्थिर करने की राजनीति करना चाहते हैं।

सुरजेवाला ने आशा जाहिर की कि अरुणाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन और कांग्रेस सरकार की वापसी के बाद केंद्र सरकार इस सीमांत राज्य के विकास के लिए सभी आवश्यक सहयोग करेगी।

उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर भी हमला किया और कहा कि वह कांग्रेस शासित राज्य सरकारों को अस्थिर करने की राजनीति कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नबाम तुकी ने इसके पहले एक आश्चर्यजनक घटनाक्रम के तहत कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा दे दिया और बाद में मुख्यमंत्री पद से भी।

राज्य की राजधानी ईटानगर में कांग्रेस विधायकों की हुई एक बैठक में पेमा खांडू को पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना गया। बैठक में बागी विधायकों ने भी हिस्सा लिया।

इस प्रस्ताव का सभी 44 विधायकों ने समर्थन किया, जिसमें कांग्रेस के 15 और कांग्रेस के असंतुष्ट 29 विधायक शामिल थे। असंतुष्ट विधायक फरवरी में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) में शामिल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493