स्मृति ईरानी अब संसदीय मामले की समिति से भी बाहर

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को मानव संसाधन मंत्रालय छिनने के बाद एक और झटका लगा है। उन्हें संसदीय मामले की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीपीए) से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। नई सीसीपीए की घोषणा शनिवार को हुई।

मंत्रिमंडलीय सचिवालय की ओर से जारी नई सूची के मुताबिक, ईरानी की जगह उनके उत्तराधिकारी के रूप में नए मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को शामिल किया गया है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख्तार अब्बास नकवी के साथ संसदीय राज्यमंत्री एस.एस. आहलुवालिया और केंद्रीय कानून राज्यमंत्री पी.पी. चौधरी समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

प्रकाश जावड़ेकर पहले समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य थे। केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद नजमा हेपतुल्ला की समिति की सदस्यता स्वत: खत्म हो गई है।

नवगठित समिति में डी.वी. सदानंद गौड़ा के स्थान पर नए कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को शामिल किया गया है।

राजीव प्रताप रूड़ी से संसदीय कार्य मंत्रालय छीन लिया गया गया है, इसलिए वह भी अब समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य नहीं रहे। उनकी जगह एस.एस. आहलुवालिया को शामिल किया गया है।

गृहमंत्री राजनाथ समिति के अध्यक्ष हैं और तीन विशेष आमंत्रित सदस्य समेत इसके 11 सदस्य हैं।

समिति के अन्य सदस्यों में सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, एम. वेंकैया नायडू, राम विलास पासवान और नए संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493