ली ने यह टिप्पणी मंगोलिया की राजधानी में 11वें एशिया-यूरोप बैठक (एएसईएम) शिखर सम्मेलन से इतर म्यांमार के राष्ट्रपति यू हटिन क्याव के साथ मुलाकात के दौरान की।
उन्होंने कहा कि साथ मिलकर शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए पांच सिद्धांत देने वाले चीन व म्यांमार ने सिद्धांत के आधार पर अच्छे संबंधों को आगे बढ़ाया है। दोनों देशों ने 66 साल पहले कूटनीतिक संबंधों की शुरुआत की थी।
ली ने कहा, “म्यांमार की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता तथा अपने देश के हालात के आधार पर म्यांमार के लोगों ने विकास के जिस पथ का चुनाव किया है, उसका चीन सम्मान करता है।”
dharmpath.com dharmpath