पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि 05010 गोरखपुर-देवघर विशेष गाड़ी गोरखपुर से 19 जुलाई से 19 अगस्त तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोरखपुर से 20 बजे प्रस्थान कर चौरीचौरा से 20.27 बजे, देवरिया सदर से 21.13 बजे, भटनी से 21.40 बजे, मैरवा से 22.10 बजे, सीवान से 22.40 बजे, एकमा से 23.22 बजे, दूसरे दिन छपरा से 00.30 बजे छूटकर दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, देसरी, महनार रोड, शाहपुर पटोरी, मोहिउद्दीन नगर, विद्यापति नगर, बछवारा, बरौनी, क्यिूल, कजरा, अभयपुर, जमालपुर, सुलतानगंज, भागलपुर, बाराहाट जंक्षन तथा बांका स्टेशनों पर रुकते हुए देवघर 14.30 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह 05009 देवघर-गोरखपुर विशेष गाड़ी देवघर से 20 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। यह गाड़ी देवघर से 18.50 बजे प्रस्थान कर जसीडीह से 19.15 बजे छूटकर झाझा, किउल दूसरे दिन बरौनी, बछवारा, विद्यापति नगर, मोहिउद्दीनगर, शाहपुर पटोरी, महनार रोड, देसरी, हाजीपुर, सोनपुर, दिघवारा स्टेशनों पर रुकते हुए छपरा से 5.15 बजे, एकमा से 5.40 बजे, सीवान से 6.13 बजे, मैरवा से 6.35 बजे, भटनी से 8.05 बजे, देवरिया सदर से 9.35 बजे तथा चौरीचौरा से 10.27 बजे छूटकर गोरखपुर 11.20 बजे पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि इस गाड़ी की संरचना में एसएलआर व एसएलआरडी के 2 तथा साधारण श्रेणी के 15 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath