मुक्केबाजी : विजेंदर बने डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक सुपर मिडिलवेट चैम्पियन

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने शनिवार को आस्ट्रेलिया के कैरी होप को हराते हुए डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक सुपर मिडिलवेट चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।

अपने करियर के सातवें पेशेवर मुकाबले में विजेंदर ने खचाखच भरे त्यागराज स्टेडियम में घरेलू दर्शकों के जबरदस्त समर्थन के बीच 30 से अधिक मैचों का अनुभव रखने वाले होप को 10 राउंड के मुकाबले में (98-92, 98-92, 100-90) के स्कोर से हराया।

इस मैच को देखने के लिए पूरा त्यागराज स्टेडियम भरा था। सुरेश रैना, वीरेंद्र सहवाग और राहुल गांधी जैसे दिग्गज विजेंदर की हौसलाअफजाई के लिए पहुंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493