बचपन में बहुत शैतान थे वरुण धवन : माधुरी दीक्षित

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। डांस रियेलिटी टेलीविजन शो ‘सो यू थिंक यू केन डांस’ में निर्णायक के रूप में नजर आईं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का कहना है कि वरुण धवन बचपन में काफी शैतान थे और उनकी फिल्म के सेट पर आकर बहुत डांस किया करते थे।

वरुण के साथ जैकलीन फर्नाडीज अपनी आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ के प्रचार के लिए शो के सेट पर पहुंचे।

माधुरी ने एक बयान में वरुण के बचपन की कुछ घटनाओं को याद करते हुए कहा, “वह काफी शैतान बच्चे थे। वरुण और उनके भाई मेरी फिल्मों के सेट पर अक्सर आते थे और किसी भी संगीत पर डांस करते रहते थे।”

माधुरी ने बताया, “मुझे याद है कि मैं वरुण की मां से कहा करती थीं वह अभिनेता बनेंगे और देखिए आज वह एक अभिनेता के तौर पर सामने हैं।”

अभिनेत्री ने वरुण के पिता और निर्देशक डेविड धवन के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘याराना’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

डांस शो के इस एपिसोड का प्रसारण रविवार शाम टेलीविजन चैनल ‘एंड टीवी’ पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493