चीनी सेना द्वारा शुक्रवार को भेजे गए एक विशेष चिकित्सा बचाव विमान से चेन यिंग और हुओ याहुई को वापस स्वदेश लाया गया।
युगांडा में चीन के राजदूत झाओ याली ने चीनी शांति सैनिकों को एंटेबे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विदाई देने के बाद कहा, “चीन की सरकार ने गंभीर रूप से जख्मी दो शांति सैनिकों की वापसी के लिए एक विशेष चिकित्सा विमान भेजने का निर्णय लिया। आज (शनिवार) हम यहां उन्हें रवाना करने यहां आए हैं। उन्हें आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं।”
दक्षिण सूडान में राष्ट्रपति सल्वा कीर के सैनिकों और उपराष्ट्रपति रीक मचार के प्रति निष्ठावान बलों के बीच संघर्ष में दो अन्य चीनी शांति सैनिक- वू ली और याओ दाओक्सियांग- भी घायल हो गए, जिनका इलाज युगांडा की राजधानी कंपाला में संयुक्त राष्ट्र के एक अस्पताल में हो रहा है।
इस घटना में जान गंवाने वाले चीनी शांति सैनिक 22 वर्षीय ली लेई और 33 वर्षीय मास्टर सार्जेंट यांग शुपेंग के शव शुक्रवार को युंगाडा ले जाए गए। शवों को अगले सप्ताह चीन ले जाने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath