रातों-रात बदला टीवी शो ‘कलश’ का स्टूडियो

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘कलश-एक विश्वास’ के निर्माताओं ने क्लीक निक्सन स्टूडियो की छत की खराब होने के कारण रातों-रात टीवी शो का सेट बदल दिया।

बालाजी टेलीफिल्म्स, कलाकारों और साथ काम करने वाले सहयोगियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता करना नहीं चाहते था, जिसके चलते उन्होंने स्टूडियो स्थानांतरित करने की योजना बनाई।

धारावाहिक में देविका की भूमिका निभा रहीं अपर्णा दीक्षित ने कहा, “हां, ये सच है कि छत गिरने की वजह से स्टूडियों स्थानांतरित कर दिया गया है। मैं इस स्टूडियों के काफी करीब थी क्योंकि कई सालों से यहां शूटिंग कर रहे हैं लेकिन अब हम नई शुरुआत कर रहे हैं।”

उन्होंने बताया, “हमारा नया मेकअप रूम है, जिसे हमने सजाना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि यह स्टूडियों हमारे लिए भाग्यशाली होगा।”

‘कलश-एक विश्वास’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होता है, इसमें कृप सूरी और डॉली सोही जैसे सितारे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493