तुर्की में तख्तापलट प्रयास के विरोध में लोगों का प्रदर्शन

अंकारा, 17 जुलाई (आईएएनएस)। तुर्की में सैन्य तख्तापलट की शुक्रवार रात की कोशिश के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने इस्तांबुल, अंकारा और इजमिर में प्रदर्शन किए।

प्रदर्शनकारी इस्तांबुल में तक्सिम चौराहे पर एकत्र हुए। उनके हाथों में झंडे थे। उन्होंने सेंट्रल इस्तिकलाल एवेन्यू की ओर मार्च भी किया।

राजधानी अंकारा के किजिलय चौराहे पर भी शनिवार रात हजारों की तादाद में लोग एकत्र हुए, जिन्होंने तख्तापलट की कोशिशों का विरोध किया। वे इसके विरोध में नारेबाजी कर रहे थे।

इजमिर में प्रदर्शनकारियों ने मध्य कोनक चौराहे पर प्रदर्शन किया और तख्तापलट प्रयास के विरोध में नारेबाजी की।

गौरतलब है कि देश में 15 जुलाई को हुए सैन्य तख्तापलट के प्रयास के बाद तुर्की के अधिकारियों ने राष्ट्र से एकजुट होकर इसका विरोध करने का आह्वान किया था।

हालांकि तख्तापलट के प्रयास विफल कर दिए गए, पर तुर्की के रक्षा मंत्री फिकरी इसिक ने तुर्की से चौकस रहने की अपील करते हुए कहा कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि तख्तापलट का खतरा पूरी तरह खत्म हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493