पेरिस, 17 जुलाई (आईएएनएस)। एक वायरस के आक्रमण के चलते अचानक ही 20 किलोग्राम वजन गंवाने वाली पूर्व विंबलडन चैम्पियन मैरियन बार्तोली ने कहा है कि अब वह स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।
साल 2013 में विंबलडन खिताब जीतने वाली बार्तोली को डॉक्टरों ने विंबलडन में बीते सप्ताह प्रदर्शनी मैच खेलने से रोक दिया था। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर गम्भीर चिंता जताई थी।
31 साल की बार्तोली ने ब्रिटिश टेलीविजन चैनल को बताया कि यह वायरस इतना दुर्लभ है कि चिकित्सा विशेषज्ञ अब तक उसे कोई नाम नहीं दे सके हैं।
बार्तोली को खानपान में सावधानी बरतने को कहा गया है। अब वह बिना छिलके का खीरा और पत्तियों से बना सलाद ही खा सकती हैं।
साथ ही अपना मोबाइल फोन उपयोग में लाने के लिए बार्तोली को दस्ताने पहनने होंगे क्योंकि इससे उन्हें अलग तरह का संक्रमण होने का खतरा है।
dharmpath.com dharmpath