भारत के पहले अल्ट्रा मैराथन का आगाज, खेल मंत्री ने दिखाई झंडी (लीड-1)

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में रविवार को केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने भारत के पहले मल्टी-सिटी मैराथन ‘ग्रेट इंडिया रन’ को इंडिया गेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान गोयल के साथ केंद्री गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू, 2003 के पेरिस विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले और खेल रत्न से सम्मानित एथलीट अंजु बॉबी जॉर्ज और ‘मोबिफिट टेक्नोलॉजी’ की सह-संस्थापक तथा अभिनेत्री गुल पनाग भी शामिल थीं।

1480 किलोमीटर की इस मैराथन में एशिया, अफ्रीका, अमेरिका और यूरोप से 15 बेहतरीन धावकों ने हिस्सा लिया। इंडिया गेट से धावकों की टीम का नेतृत्व दिग्गज मैराथन धावक अरुण भारद्वाज कर रहे हैं।

इसका मैराथन का मकसद लोगों को फिट रहने के प्रति जागरूक करना है। इस संदेश को फैलाने के लिए हर पांच किलोमीटर पर ‘फन रन’ का एक ‘पिट स्टॉप’ होगा। ये गाजियाबाद, गुड़गांव, जयपुर, अहमदाबाद, सिल्वासा और मुंबई में होंगे।

दिल्ली से रवाना होकर धावक जयपुर पहुंचेंगे और फिर अहमदाबाद होते हुए मुम्बई में जमा होंगे।

इस मैराथन का समापन मुंबई में होगा। इसमें हिस्सा लेने वाले 15 धावकों में अरुण भारद्वाज, सिद्धार्थ चौधरी, डेविड ब्रेडो, यूरी एस्पर्सन, मीनल कोटक, रंजना देओपा, श्रीकांत रेड्डी, मेलाने डेलाइने, दिनेश हेडा, जोगिंदर चंदा, पिया हैंसन, सुनील शर्मा, श्वेता शर्मा, कौशल चौहान और धानी कुमार शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493