गुड़गांव : 6 साल की मासूम से दुष्कर्म में नाबालिग गिरफ्तार

गुड़गांव, 17 जुलाई (आईएएनएस)। हरियाणा की साइबर सिटी में एक नाबालिग को छह साल की मासूम का अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि 17 साल के आरोपी को गिरफ्तारी के बाद प्रोटेक्शन होम में रखा गया है। वह बिहार के पटना का मूल निवासी है और यहां सब्जी बेचने का काम करता था।

नाबालिग ने शनिवार को बाइक से नाबालिग का अपहरण किया और राजेंद्र पार्क पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाली कॉलोनी में उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची को इलाज के लिए गुड़गांव के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493