रियो डी जेनेरियो, 18 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश मीडिया की मानें तो स्पेनिश ओलम्पिक कमिटि (सीओई) ने अगले महीने रियो डी जेनेरियो मे होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए निजी सुरक्षा कर्मियों की सेवा लेने का फैसला किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक द मार्का समाचार पत्र ने रविवार को कहा कि सीओई ने मेड्रिड स्थित प्रोसेगर नाम की निजी सुरक्षा कम्पनी की सेवाएं लेने का फैसला किया है। यह कम्पनी खिलाड़ियों और अधिकारियों को बॉडीगार्ड प्रदान करेगी।
यह पहला मौका है जब सीओई ने ओलम्पिक के लिए निजी सुरक्षा सेवाएं लेने का फैसला किया है।
प्रोसेगर के सामने खिलाड़ियों और अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन सभी चार होटलों पर नजर रखने की जिम्मेदारी होगी, जहां ये खिलाड़ी और अधिकारी ठहरेंगे।
रियो में पांच से 21 अगस्त तक होने वाले ओलम्पिक खेलों के दौरान ब्राजील ने 88 हजार पुलिसकर्मियों और सैनिकों को तैनात करने का फैसला किया है। यह संख्या लंदन में तैनात किए गए सैनिकों की संख्या से दोगुना है।
dharmpath.com dharmpath