रोबेन चोटिल, 6 सप्ताह तक रहेंगे मैदान से दूर

म्यूनिख, 18 जुलाई (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले डच मिडफील्डर अर्जेन रोबेन चोट के कारण छह सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं।

एक प्री-सीजन मैच के दौरान लगी चोट के बाद रोबेन को आराम की सलाह दी गई है।

रोबेन को शनिवार को जर्मन क्लब एसवी लिप्सटाड के साथ हुए मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। बायर्न ने यह मैच 4-3 से जीता था।

यह बतौर बायर्न प्रबंधक कार्लो एंसेलोट्टी का पहला मैच था।

रोबेन ने इस मैच में एक गोल किया और एक गोल करने में अपने साथियों की मदद की।

मैच के 36वें मिनट में रोबेन को चोट लगी, जिसके बाद उनके स्थान पर युवा मारियो क्रिनीकी को मैदान में उतारा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493