838 मीटर लंबा यह झूलता पुल खंभे के बगैर मिश्रित इस्पात ठोस बीम के साथ बना है। यह दुनिया में इस तरह का दूसरा पुल है।
इस परियोजना की लागत 2.8 अरब युआन (4.18 करोड़ डॉलर) है। इस पुल पर छह टू-वे लेन हैं। यह मध्य चीन के हुबेई प्रांत के यिचांग में यांगत्जे नदी पर बना छठा पुल है।
पुल निर्माता चाइना रेलवे मेजर ब्रिज इंजीनियरिंग ग्रुप लिमिटेड के मुख्य इंजीनियर फेंग यी ने बताया कि पुल नए पेटेंट सामग्री और तकनीक से बनाया गया है।
बिना खंभे वाला यह पुल नदी के सुगम प्रवाह को सुनिश्चित करता है, ताकि चीनी स्टर्जन (एक प्रकार की समुद्री मछली) जैसे दुर्लभ जलचर प्राणियों का प्रवास प्रभावित न हो।
dharmpath.com dharmpath