‘एम-क्रीम’ पर भारतीय दर्शकों की प्रतिक्रिया के लिए उत्सुक : इमाद शाह

मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। कई फिल्मोत्सवों में सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल कर चुकी आगामी फिल्म ‘एम-क्रीम’ पर भारतीय दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए अभिनेता इमाद शाह काफी उत्साहित हैं।

यह फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी।

इमाद ने आईएएनएस को बताया, “मैं भारतीय दर्शकों की फिल्म पर आने वाली प्रतिक्रिया को जानने के लिए काफी उत्सुक हूं। मुझे लगता है कि यह काफी सकारात्मक होंगी, क्योंकि इसमें आयुवर्ग की कोई सीमा नहीं है। मैं आश्वस्त हूं कि इसकी प्रतिक्रिया अच्छी होगी।”

इस फिल्म में चार किरादारों की पौराणिक दवा ‘एम-क्रीम’ की तलाश में हिमाचल प्रदेश जाने के सफर को दर्शाया गया है।

इमाद ने कहा कि फिल्म में उनके लिए अपने किरदार को निभाना काफी चुनौतीपूर्ण और रोमांचक था।

अभिनेता ने कहा कि उनके इस किरदार और असल जीवन की छवि में काफी भिन्नता है। उनके लिए इसे निभाना चुनौती और रोमांच से भरा था।

विंध्या सिंह द्वारा निर्मित फिल्म में ईरा दुबे, ऑरित्रा घोष और राघव चनाना भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493