अस्वस्थ शरीफ नहीं लौट पाए इस्लामाबाद

इस्लामाबाद, 18 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सात जुलाई को लंदन से स्वदेश तो लौट आए, लेकिन वह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण सोमवार को राजधानी इस्लामाबाद नहीं पहुंच पाए।

‘न्यूज इंटरनेशनल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शरीफ के प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने पैर में संक्रमण और बुखार के कारण लाहौर से इस्लामाबाद नहीं जा सके।

प्रवक्ता ने कहा कि जब प्रधानमंत्री का बुखार ठीक हो जाएगा, तब वह इस्लामाबाद लौटेंगे।

शरीन की लंदन में 31 मई को ओपन हार्ट सर्जरी हुई। वह 45 दिनों के बाद पाकिस्तान लौटे।

पाकिस्तानी राजनीतिज्ञों ने शरीफ के ऐसे समय में विदेश जाने के फैसले को नासमझी बताया था, जब पनामा पेपर्स के मुद्दे को लेकर विपक्षी पार्टियां सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सरकार पर दबाव बना रही थीं।

हालांकि, पीएमएल-एन के एक पदाधिकारी ने कहा कि शरीफ के स्वास्थ्य को देखते हुए उनका जाना जरूरी था।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के महासचिव जहांगीर खान तरीन ने पिछले सप्ताह कहा था कि पनामा लीक को लेकर ईद-उल फितर के बाद बड़े पैमाने पर एक विरोध अभियान शुरू करने की पार्टी की तैयारियां जोर शोर से जारी हैं।

100 से भी अधिक मीडिया संस्थानों के अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन द्वारा तीन अप्रैल को प्रकाशित एक जांच रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया था कि संपन्न लोग किस प्रकार अपनी संपत्ति छिपाने के लिए छद्म विदेशी कंपनियों का सहारा लेते हैं।

दस्तावेजों के अनुसार शरीफ के बच्चों मरियम, हसन और हुसैन ‘कई कंपनियों के मालिक हैं या उनके पास उन कंपनियों के लेन-देन का अधिकार है।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493