चलती ट्रेन से 2 यात्रियों के पर्स चोरी

वहीं गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन मंे भी पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। दोनों पीड़ित यात्री ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस से की, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

झांसी से दिल्ली जाने वाली पाताल कोट एक्सप्रेस के जनरल कोच में 16 जुलाई को अंकित झा पुत्र मनोज झा यात्रा कर रहा था। ट्रेन जब डबरा के नजदीक चल रही थी। इसी दौरान उसकी जेब से पर्स गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद उसे पता चला कि उसकी जेब से पर्स चोरी हो गया। पीड़ित इसकी शिकायत लेकर थाने की पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी ओर गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के जनरल कोच में सरफाज खान का यात्रा के दौरान पर्स चोरी हो गया, जिसमें नकदी व सामान रखा हुआ था। पीड़ित ने झांसी पहुंचकर इसकी शिकायत पुलिस से की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493