भोपाल, 19 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार को बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में सामान्य बारिश और भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
राज्य में मंगलवार को भी मौसम सुहावना है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में शहडोल, जबलपुर व सागर संभाग के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही मंडला, बालाघाट, अनूपपुर एवं भिंड में भारी बारिश की संभावना जताई है।
राज्य में तापमान में उतार चढ़ाव का दैार जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27़1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.8 सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 34.2 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath