बचावकर्मियों का कहना है कि इस निर्माण कार्य को पांच दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। हुबेई के हुआंगमे काउंटी में रविवार को तड़के लगभग तीन बजे यह बांध टूट गया।
प्रशासन ने लगभग 6,000 स्थानीय नागरिकों को रात में ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था। बाढ़ से 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें तबाह हो गई हैं। इससे लगभग 10 करोड़ युआन (1.5 करोड़ डॉलर) का प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान हुआ है।
चीन सशस्त्रपुलिस बल की हाइड्रोपावर इंजीनियरिंग टुकड़ी को निर्माण कार्य में मुस्तैद किया गया।
गौरतलब है कि अन्य 21,000 लोगों को निचले बाढ़ नियंत्रण बांध की मरम्मत के लिए लगाया गया है ताकि राजमार्गो और रेलवे की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
dharmpath.com dharmpath