ढिशूम के कलाकार प्रमोशन के लिए जयपुर रवाना

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। ‘ढिशूम’ फिल्म की टीम प्रमोशन के लिए आज जयपुर के लिए रवाना हो गई है।

फिल्म के कलाकार प्रमोशन और लोगों से मुखातिब होने के लिए जयपुर जा रहे हैं।

एक्शन ड्रामा फिल्म ढिशूम क्रिकेट के ईद-गिर्द घूमती कहानी है।

यह फिल्म 29 जुलाई को रिलीज हो रही है। सितारों से सजी इस फिल्म में जॉन अब्राहम, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज और अक्षय खन्ना हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और सुनील ए लुल्ला हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493