लॉस एंजेलिस, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट ने इस बात का खुलासा किया है कि वह कभी अपने संवाद याद नहीं करतीं बल्कि बिना तैयारी के ही अभिनय करती हैं।
लॉस एंजेलिस, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट ने इस बात का खुलासा किया है कि वह कभी अपने संवाद याद नहीं करतीं बल्कि बिना तैयारी के ही अभिनय करती हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉम’ के मुताबिक, क्रिस्टन ने बताया कि अगर उन्हें जरूरत होती है तो वह जल्द ही संवाद याद कर लेती हैं लेकिन उन्हें लगता है कि बिना तैयारी के अभिनय करना ज्यादा बेहतर है।
स्टीवर्ट ने वेबसाइट ‘वल्चर डॉट कॉम’ को बताया, “मैं अपने संवाद कभी याद नहीं करती। यहां तक कि वुडी एलेन की फिल्मों में भी मैंने अपने संवाद याद नहीं किए थे।”
उन्होंने कहा, “अगर जरूरी होता है तो मैं जल्दी से याद कर लेती हूं।”
हालांकि, स्टीवर्ट ने स्वीकार किया कि कभी-कभी संवाद याद नहीं करने पर परेशानी होती है।
dharmpath.com dharmpath