मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘संतोषी मां’ में अभिनय से वापसी कर रहे अभिनेता खुशांक अरोड़ा का मानना है कि धर्मो को इंसान ने बनाया है। लेकिन, उनका कहना है कि वह बेहद आध्यात्मिक व्यक्ति हैं।
उन्होंने कहा, “मैं बहुत आध्यात्मिक व्यक्ति हूं। मेरे लिए कोई धर्म नहीं है क्योंकि ये सब मनुष्यों द्वारा बनाए गए हैं। मैं साफ कर दूं कि मैंने किसी धर्म का अपमान नहीं किया है। मैं केवल सर्वोच्च सत्ता पर विश्वास करता हूं, जो निश्चित रूप से मौजूद है और इस ब्रह्मांड को चला रही है। इसके अलावा, मुझे कर्म पर दृढ़ विश्वास है।”
धारावाहिक में अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा, “मैं अंकुर का किरदार निभा रहा हूं, जो समृद्ध और भरोसेमंद व्यक्ति है। उसका सिंदूरी के साथ कुछ संबंध है, जिसका भविष्य में खुलासा किया जाएगा।”
‘संतोषी मां’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath