मोदी ने बिहार में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर शोक जताया

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की शहादत पर मंगलवार को संवेदना जताई।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर शोक जताया। प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की और दुख की इस घड़ी में शहीद सीआरपीएफ के जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई।”

बिहार के औरंगाबाद जिले में सोमवार को किए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के 10 जवान शहीद हो गए।

मुठभेड़ में चार नक्सली भी मारे गए, जो आठ घंटे तक चली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493