पुणे, 19 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के फुटबाल क्लब पुणे सिटी ने मंगलवार को इतालवी क्लब एएस रोमा के लिए खेल चुके ब्राजीलियाई मिडफील्डर जोनातन लुका के साथ करार की घोषणा की।
लुका के साथ भारतीय फुटबाल क्लब ने आईएसएल के तीसरे संस्करण के लिए करार किया है।
लुका ने ब्राजीलियाई फुटबाल क्लब इंटरनासियोनाल के साथ करियर की शुरुआत की थी। इसी दौरान रोमा क्लब की नजर उन पर पड़ी। रोमा के लिए तीन साल की अवधि तक खेले गए 32 मुकाबलों में उन्होंने नौ गोल दागे।
अपना उत्साह दर्शाते हुए लुका ने कहा कि वह भारत में दूसरी बार खेलने का इंतजार कर रहे हैं। आईएसएल के बीते सत्र में वह एफसी गोवा का हिस्सा रहे थे।
पुणे क्लब के मुख्य कोच हबास को इस करार से काफी खुशी है और उनका कहना है कि लुका पिछले सत्र में बेहतरीन मिडफील्डरों में से एक रहे।
dharmpath.com dharmpath