चीन के लिए युनाइटेड क्लब में शामिल रूनी, डे गिया

मैनचेस्टर, 19 जुलाई (आईएएनएस)। फारवर्ड वेन रूनी और गोलकीपर डेविड डे गिया को मैनचेस्टर युनाइटेड की 25 सदस्यी टीम में शामिल किया गया है, जो एक सत्र से पहले चीन दौरे पर जाएगी।

इसके अलावा एरिक बेले और हेनरिक मिखितार्यान को भी इस टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा टीम के खिलाड़ियों में मार्कस रेशफोर्ड और क्रिस स्मालिंग का नाम भी है।

युनाइटेड क्लब के कोच जोस मोरिन्हो की प्रशंसा पाने वाले युवा डिफेंडर एक्सेल तुआनजेबे को भी चीन दौरे के लिए टीम में जगह मिली है।

क्लब का मुकाबला शुक्रवार को बोरुसिया डार्टमंड के साथ शंघाई में होगा और उसके बाद सोमवार को बीजिंग में मैनचेस्टर सिटी के साथ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493