जर्मनी : ट्रेन पर हमला करने वाले के कमरे में आईएस का झंडा मिला

बर्लिन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मनी में ट्रेन यात्रियों पर एक कुल्हाड़ी से हमला करने वाले एक अफगानी शरणार्थी के कमरे से इस्लामिक स्टेट (आईएस) का एक झंडा मिला। हमले में कम से कम चार यात्री घायल हो गए थे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

जर्मनी में ट्रचलिनजेन और वुएरबर्ग के बीच जा रही ट्रेन में सोमवार को हांगकांग के चार पर्यटकों पर हमला करने से पहले नाबालिग हमलावर ने ‘अल्ला हु अकबर’ कहकर चिल्लाया था। घटना के बाद भागने पर पुलिस ने उसे गोली मर दी थी।

एक चश्मदीद ने कहा कि ट्रेन का डिब्बा कसाईखाना जैसा दिख रहा था।

बीबीसी के अनुसार, घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है।

बस्तिल डे (राष्ट्रीय दिवस) पर फ्रांस के नीस में भीड़ पर ट्रक दौराने वाले चालक को आईएस द्वारा अपना अनुयायी बताने के कुछ दिनों बाद यह हमला हुआ है। ट्रक से हमले में 84 लोगों की मौत हो गई थी और 200 लोग घायल हो गए थे।

बवेरिया प्रांत के गृह मंत्री जोआचिम हरमन ने कहा कि ओचसेनफर्ट शहर स्थित नाबालिग के कमरे में उसके सामानों से आईएस का झंडा मिला है।

हरमन ने कहा कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि हमलावर आईएस का सदस्य था या

स्वयं कट्टरपंथी हो गया था।

जर्मनी आने के बाद किशोर ने अकेले नाबालिग के रूप में शरण का दावा किया था। शरणार्थी केंद्र छोड़ने के बाद वह पालक परिवार के साथ रह रहा था।

गत साल डेढ़ लाख अफगानी समेत दस लाख से अधिक प्रवासी जर्मनी में पंजीकृत किए गए थे। हालांकि प्रवासियों की प्रवाह को रोकने के लिए यूरोपीय संघ की ओर से कदम उठाए जाने के बाद इस साल प्रवासियों की प्रवाह नाटकीय ढंग से धीमी हो गई है।

हांगकांग के मुख्य कार्यकारी लीअंग चुन यिंग ने हमले की निंदा की और पीड़ितों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493