आईजी ठाकुर ने एडीजी पर लगाया काम नहीं करने का आरोप

आईजी रूल्स एवं मैन्युअल ठाकुर ने एडीजी रूल्स पर कोई सरकारी काम नहीं करने और काम के बजाए कंप्यूटर गेम खेलने का आरोप लगाते हुए डीजीपी एस. जावीद अहमद को पत्र लिखा है।

आईजी ठाकुर के इन आरोपों के बाद महिला अधिकारी तनूजा ने भी डीजीपी को पत्र लिख कर कहा है कि जब तक वह (डीजीपी) अमिताभ के पत्र पर निर्णय नहीं ले लेते, वह रूल्स और मैन्युअल के प्रशासनिक काम नहीं करेंगी।

आईजी रूल्स एवं मैन्युअल अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी जावीद अहमद को पत्र लिखकर कहा है कि एडीजी रूल्स एवं मैन्युअल तनूजा श्रीवस्तव मात्र घंटे-दो घंटे ऑफिस आती हैं और ऑफिस में कंप्यूटर पर सॉलिटेयर नामक ताश का गेम खेलती हैं और कोई सरकारी काम नहीं करती हैं।

उन्होंने यह भी कहा है कि तनूजा श्रीवास्तव के पास कोई भी फाइल भेजे जाने पर वे उस पर कोई निर्णय नहीं करती हैं और उसे जस का तस वापस कर देती हैं।

इस पर तनूजा ने डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि अमिताभ ने उनके कार्यों पर असंतुष्टि व्यक्त करते हुए उनके आचरण पर टिप्पणी की है। अत: जब तक डीजीपी द्वारा अमिताभ के पत्र पर उचित निर्णय नहीं ले लिया जाता है, वे रूल्स और मैन्युअल के प्रशासनिक काम नहीं करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493