लखनऊ, 20 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बीते 24 घंटों से रूक-रूककर बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 घंटों में भारी बारिश के आसार हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है।
लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23़1 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 24 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath