बिग बी ने शिरीष कुंदर को ‘कृति’ के लिए बधाई दी

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने बुधवार को फिल्मकार शिरीष कुंदर को लघु फिल्म ‘कृति’ के लिए बधाई दी। इस फिल्म को यूट्यूब पर 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

शिरीष को अपनी इस फिल्म के लिए कॉपीराइट संबंधित कानूनी मुद्दों का सामना पड़ा था।

बिग बी ने लघु फिल्म का लिंक साझा किया और लिखा, “और, शिरीष कुंदर ने आनंददायक लघु फिल्म बनाई है। बधाई हो।”

बिग बी के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कुंदर ने लिखा, ” ‘कृति’ पर यह एक ट्वीट मुझे हमेशा याद रहेगा। हमारी छोटी-सी फिल्म पर इस तरह के शब्दों के लिए धन्यवाद अमिताभ बच्चन, सादर।

शिरीष कुंदर को अपनी इस फिल्म के लिए कॉपीराइट से संबंधित मुद्दों का सामना कानूनी रूप से करना पड़ा। एक नेपाली फिल्मकार ने दावा किया बॉलीवुड फिल्म ‘कृति’ उनकी फिल्म ‘बॉब’ से कॉपी की गई है।

इससे पहले बयान में बताया गया कि ‘मूविज डॉट कॉम’ द्वारा निर्मित फिल्म ‘कृति’ पर कॉपीराइट के मामले का समापन हो गया और आखिरकार 15 जुलाई को यूट्यूब पर फिल्म की वापसी के साथ इंसाफ मिल गया।

इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, नेहा शर्मा, राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं। ‘कृति’ पर मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित कुंदर और निर्माता ‘मूविज डॉट कॉम’ की योजना इसे पूरी फीचर फिल्म के रूप में बनाने की है।

18 मिनट की यह लघु फिल्म 22 जून को रिलीज हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493