लोकसभा मे ऊंघते दिखे राहुल, कांग्रेस ने कहा, आखों को दे रहे थे आराम

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा में बुधवार को जब कांग्रेस गुजरात में दलितों पर अत्याचार के मुद्दे पर सरकार के साथ गरमागरम बहस कर रही थी, तब पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक वीडियो में ऊंघते नजर आए।

वीडियो में राहुल गांधी दाएं हाथ के बल चेहरे को टिकाकर सोते दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

राहुल गांधी कुछ क्षण के लिए तब सोते नजर आए, जब मल्लिकार्जुन खड़गे तथा कांग्रेस के अन्य सदस्य केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा गुजरात के उना में हिंसा पर सदस्यों के सवालों के जवाब का तेज अवाजों में विरोध कर रहे थे।

कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी से जब उपाध्यक्ष के कथित तौर पर ऊंघने की बात पर स्पष्टीकरण मांगा गया, तब उन्होंने कहा कि वे बस ‘आंखों को आराम’ दे रहे थे।

रेणुका ने कहा, “वह सो नहीं रहे थे। उतने शोरगुल में क्या कोई सो सकता है? हम (सांसद) बस केवल राहत के लिए आंखों को बंद करते हैं।”

केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता थावरचंद गहलोत ने बाद में इस मामले पर चुटकी ली।

उन्होंने कहा, “हम कह रहे हैं कि दलितों व उनके कल्याण के मुद्दे पर वे गंभीर नहीं हैं। वे केवल राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दा उठा रहे थे। यह घटनाक्रम इसे साबित करता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493