नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी स्मार्टफोन कंपनी जोपो ने बुधवार को भारत में स्मार्टफोन स्पीड 8 लांच की, जो सबसे तेज डेका-कोर प्रोसेसर से लैस है और इसकी कीमत 29,999 रुपये है।
नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी स्मार्टफोन कंपनी जोपो ने बुधवार को भारत में स्मार्टफोन स्पीड 8 लांच की, जो सबसे तेज डेका-कोर प्रोसेसर से लैस है और इसकी कीमत 29,999 रुपये है।
यह स्मार्टफोन अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर उपलब्ध होगी।
जोपो स्पीड 8 में 5.5 इंच का एचडी डिस्पले है। यह हेलिओ एक्स20 64-बिट डेका-कोर सीपीयू के साथ 4 जीबी रैम से लैस है।
एक प्रेस वार्ता में जोपो ब्रांड के संस्थापक केविन जु ने संवाददाताओं से कहा, “आज के समय में दिमाग में तकनीकी जानकारी रखते हुए, हमने अपना स्मार्टफोन्स डिजाइन किया है और हम यह सुनिश्चित करते हैं कि वे आधुनिक ट्रेंड के समकालीन हों।”
उन्होंने कहा कि यह विश्व का पहला बेहद तेज डेका-कोर स्मार्टफोन है। यह मोबाइल डिवाइस बेहतर कार्यक्षमताओं और सर्वश्रेष्ठ परफार्मेस मेट्रिक्स का वादा करता है।
इस स्मार्टफोन में 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज, फिंगरप्रिंट सेंसर और रिवर्सिबल टाइप सी यूएसबी पोर्ट की सुविधा है।
यह स्मार्टफोन सोनी आईएमएक्स230 सेंसर के साथ 21.0 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें फ्रंट कैमरा ड्युअल एलईडी फ्लैश के साथ 8.0 मेगापिक्सल का है।
जोपो स्पीड 8 सबसे नवीनतम ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्समेलो पर काम करता है। यह एनएफसी (निअर फील्ड कम्यूनिकेशन) का समर्थन करता है। इसमें 3600 एमएएच का बैट्री है।
dharmpath.com dharmpath