आप विधायक अमानतुल्ला के खिलाफ मामला दर्ज

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। एक युवती ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हमें एक 35 वर्षीय युवती की ओर से आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ शिकायत मिली है कि विधायक युवती को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते थे। इसके अलावा युवती के निवास इलाके में खराब बिजली आपूर्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।”

अधिकारी ने बताया कि विधायक के खिलाफ जामिया नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) और धारा 509 (छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 10 जुलाई को उसने दक्षिणी दिल्ली के बाटला हाउस स्थित विधायक के आवास पर अपने इलाके में खराब बिजली आपूर्ति की शिकायत करने गई थी। लेकिन वहां मौजूद विधायक के एक समर्थक ने उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493