सेंसेक्स में 205 अंकों की तेज गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 205.37 अंकों की गिरावट के साथ 27,710.52 पर और निफ्टी 55.75 अंकों की कमजोरी के साथ 8,510.10 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 64.18 अंकों की बढ़त के साथ 27,980.07 पर खुला जबकि 205.37 अंकों की गिरावट के साथ 27,710.52 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,988.76 के उच्चतम जबकि 27,687.54 निचले स्तरों को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.85 अंकों की बढ़त के साथ 8,582.70 पर खुला जबकि 55.75 अंकों की कमजोरी के साथ 8,510.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,585.25 के ऊपरी और 8,503.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट का रुख देखने को मिला। मिडकैप 23.39 अंकों की कमजोरी के साथ 12,157.80 पर और स्मॉलकैप 17.10 अंकों की कमजोरी के साथ 12,010.36 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में गिरावट रही। बिजली में 2.10 फीसदी, उपयोगिता में1.73 फीसदी, बैंकिंग में 1.70 फीसदी, वित्त में 1.02 फीसदी और पूंजीगत वस्तुओं में 1.01 फीसदी की सर्वाधिक गिरावट रही।

बीएसई के सिर्फ चार क्षेत्रों दूरसंचार में 0.17 फीसदी, तेज खपत उपभोक्ता वस्तुओं में 0.16 फीसदी, बुनियादी सामग्री में 0.12 फीसदी और तेल एंव गैस में 0.06 फीसदी की मजबूती रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493