नापोली ने हिग्युएन को बेचने का प्रस्ताव ठुकराया

रोम, 21 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब नापोली के अध्यक्ष ऑरेलिओ डी लॉरेंटिस ने कहा कि उन्होंने अर्जेटीना के स्ट्राइकर गोनजालो हिग्युएन को 6.6 करोड़ डालर में स्पेन के फुटबाल एटलेटिको मेड्रिड को दो-तीन खिलाड़ियों के बदले बेचने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में लॉरेंटिस ने अर्जेटीना के खिलाड़ी को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों को खारिज कर दिया है और जोर देते हुए कहा है कि वह नियम के तहत ही क्लब छोड़ सकते हैं।

उन्होंने हिग्युएन के जुवेंतस में जाने की खबरों का भी खंडन किया है और कहा है कि अगर क्लब पेनाल्टी नियम पर भी राजी होता है तो यह इसके लिए खिलाड़ी को खुद राजी होना पड़ेगा।

अध्यक्ष ने कहा कि अगर खिलाड़ी जुवेंतस में जाते हैं तो वह अपने आप से ही धोखा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493