‘मायावती के खिलाफ बयान से सामने आया भाजपा का दलित विरोधी चरित्र’

भुवनेश्वर, 21 जुलाई (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जमकर आलोचना की और कहा कि इससे भाजपा का दलित विरोधी चरित्र खुलकर सामने आ गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि एक राष्ट्रीय स्तर के नेता के खिलाफ दिया गया इतना अभद्र बयान ‘लोकतांत्रिक मूल्यों’ के खिलाफ है।

पटनायक ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और दलित समुदाय की प्रतिनिधि हैं, जिनका सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर है।”

भाजपा के उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह द्वारा मायावती के खिलाफ दिए गए बयान की निंदा करते हुए पटनायक ने कहा, “मायावती के खिलाफ दिया गया अपमानजनक बयान भाजपा का दलित विरोधी चरित्र उजागर करता है।”

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने मायावती के खिलाफ दिए बयान पर सख्त कदम उठाते हुए दयाशंकर सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493