दयाशंकर सिंह ने मायावती के लिए जो शब्द कहा, सभ्य भाषा में उसे ‘यौनकर्मी’ कहा जाता है।
राकांपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम सिंह ने कहा कि इस अमर्यादित टिप्पणी से बसपा प्रमुख के साथ पूरे देश की महिलाओं का अपमान हुआ है।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता का यह बयान इस बात का प्रमाण है कि भाजपा ने अपने नेताओं को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक गिरने की छूट दे रखी है और मामला तूल पकड़ने पर अपने नेता को बर्खास्त करने का स्वांग रच रही है।
कुसुम ने कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है और इस मामले को लेकर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही राज्यपाल राम नाईक (पूर्व भाजपा नेता) से मिलेगा और ज्ञापन सौंपेगा।
dharmpath.com dharmpath