रियो डी जेनेरियो, 22 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील की संघीय पुलिस ने अगले माह आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों में आतंकवादी हमलों की योजना के मामले में 10 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है।
न्याय मंत्री एलेक्जेंडर मोरेस ने इन 10 लोगों को समूह को पूर्ण रूप से अप्रवीण करार देते हुए कहा कि उनकी गिरफ्तारी सुरक्षा उपायों के तहत की गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि इन 10 संदिग्धों ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ संपर्क करने की कोशिश की थी। हालांकि, यह आतंकवादी संगठन के सदस्य नहीं हैं।
गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्ध ब्राजील के निवासी हैं और इन्हें 10 अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये सभी एक-दूसरे से वट्सएप तथा टेलीग्राम के जरिए संपर्क में थे।
फ्रांस के नीस शहर में हुए आतंकवादी हमले के बाद ब्राजील के गुरुवार को अपनी घोषणा में बताया कि उसने ओलम्पिक खेलों की सुरक्षा में सुधार किया है। नीस हमले में 84 लोगों की मौत हो गई थी।
ऐसा माना जा रहा है कि ब्राजील की संघीय पुलिस आतंकवादी संगठनों के साथ संपर्क के संबंध में 100 लोगों पर निगरानी रखे हुए है। इस बीच, खुफिया एजेंसियों मे अर्जेंटीना और पराग्वे के साथ त्रिकोणीय सीमा क्षेत्र में नाकाबंदी और भी मजबूत कर दी है।
मोरेस ने कहा, “यह अभियान ब्राजील में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ पहला अभियान है। देश आतंकवादी संगठन आईएस के खिलाफ कार्रवाई कर रहे गठबंधन का हिस्सा नहीं है, लेकिन ओलम्पिक खेलों तथा देश में आने वाले विदेशियों के कारण यह उस लक्ष्य का हिस्सा बन गया है।”
सरकार के अनुसार, ब्राजील की संघीय पुलिस के साथ ओलम्पिक खेलों की सुरक्षा हेतु 100 देशों तथा क्षेत्रों के एजेंट काम कर रहे हैं।
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के लिए ओलम्पिक खेलों के उद्धघाटन समारोह की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
ओलम्पिक खेलों की सुरक्षा हेतु ब्राजील 80,000 जवानों तथा पुलिस कर्मियों को तैनात करेगा, जिनकी संख्या लंदन ओलम्पिक-2016 में तैनात किए गए सुरक्षा कर्मियों से दोगुनी है।
dharmpath.com dharmpath