मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ के कलाकार अभय देओल, डायना पेंटी, अली फजल और मोमल शेख ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर पहुंचे, जहां उन्होंने खूब मजे किए।
फिल्म की पूरी टीम दर्शकों के साथ डांस और बातचीत करते नजर आई। अली फजल ने शो में अपनी गायन प्रतिभा दिखाई, जबकी अली असगर और सुनील ग्रोवर अपने अनोखे अंदाज में सभी का मनोरंजन किया।
‘हैप्पी भाग जाएगी’ के कलाकारों ने फिल्म के बारे में भी सेट पर बात की। यह मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक कॉमेडी है।
dharmpath.com dharmpath