मुंबई में भी ‘कबाली’ की धूम

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कबाली’ शुक्रवार को मुंबई में रिलीज हुई।

किंग्स सर्कल के अरोड़ा थियेटर तथा ठाणे और नवी मुंबई सहित राज्य के कई इलाकों में हजारों दर्शकों में इस फिल्म के प्रति उत्साह नजर आया।

अरोड़ा थियेटर के मालिक नाम्बी राजन ने कहा, “फिल्म को मिली प्रतिक्रिया अभूतपूर्व है। सिनेमा घर के अंदर का माहौल बेहद उल्लास से भरा हुआ है।”

अरोड़ा थियेटर ने सुबह छह बजे से ही ‘कबाली’ को रिलीज कर एक इतिहास बनाया है। शुक्रवार को थिएटर में सभी छह शो हाउसफुल हैं।

प्रशंसकों के दबाव के चलते थिएटर ने शुक्रवार को सुबह तीन बजे से फिल्म दिखाने की मंजूरी मांगी थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे अस्वीकार कर दिया।

राजन ने आईएएनएस को बताया कि दर्शक रजनीकांत की टी-शर्ट और उनके ‘थ्री पीस सूट’ में फिल्म देखने आ रहे हैं। रजनी फैंस क्लब की तरफ से नौ बजे के शो में दर्शकों को भोजन के पैकेट दिए गए।

फिल्म के पहले शो से पहले ढोल बजाए गए, गाने गाए और प्रशंसक नाचे भी।

थिएटर के प्रवेश द्वार पर रजनीकांत के 60 फुट ऊंच दो कटआउट रखे गए हैं। कुछ लोगों ने इनके सामने नारियल फोड़े और नारियल दूध तथा पानी भी अर्पित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493